फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for free electricity and water for farmers, and 70% employment for the youth

Roorkee News: किसानों को मुफ्त बिजली-पानी और युवाओं को 70% रोजगार देने की मांग

Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for free electricity and water for farmers, and 70% employment for the youth
किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के मद्देनजर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाए।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट ने बताया कि पांच जून 2026 को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के कारण विधायक के माध्यम से सरकार का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों और नहरों से 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली और पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य होने के बावजूद यहां के किसानों को बिजली बिल और वाटर सेस का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी उद्योगों, विशेषकर सिडकुल क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत रोजगार आरक्षित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलने से बेरोजगारी और पलायन बढ़ रहा है। महक सिंह सैनी ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक वीरेंद्र जाति, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि विधानसभा सत्र में मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed