फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered in connection with young woman's death in bus collision

Roorkee News: बस की टक्कर से युवती की मौत में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with young woman's death in bus collision
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम चौक पर हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। बाइक सवार युवक और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी हसीन पुत्र शमशेर ने कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नदीम 29 जुलाई को बाइक से महमूदपुर से बिजौली जा रहा था। बाइक पर उसकी 19 वर्षीय बहन नसरीन और दो बच्चे आहद (3) और अल्फाज (2 ) भी सवार थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे एसडीएम चौक पहुंचने पर बस चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नदीम और दोनों बच्चे भी घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद हसीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed