सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Disposal of Viscera of Unidentified Bodies and Property Related to the Excise Act

Roorkee News: अज्ञात शवों के बिसरा और आबकारी अधिनियम से संबंधित माल का निस्तारण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Disposal of Viscera of Unidentified Bodies and Property Related to the Excise Act
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से बरामद अज्ञात शवों के बिसरा और आबकारी अधिनियम के मामलों में बरामद माल को शनिवार को निस्तारित किया गया। प्रशासन की ओर से गठित कमेटी में शामिल अधिकारियों की मौजूदगी में माल मुकदमाती और बिसरा को निस्तारित कर दिया गया।
Trending Videos


गौरतलब है कि अज्ञात शवों की बरामदगी के मामले में पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद बिसरा सुरक्षित रखा जाता है। निश्चित समय सीमा बीतने के बाद पुलिस की ओर से न्यायालय से इन बिसरा को निस्तारित किए जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके अलावा आबकारी अधिनियम माल के भी निस्तारण की अनुमति मांगी गई थी। न्यायालय से इसके लिए आदेश जारी करते हुए सीओ लक्सर, प्रभारी निरीक्षक, तहसीलदार, चिकित्सा अधीक्षक और अभियोजन अधिकारी की कमेटी का गठन किया गया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कमेटी की मौजूदगी में 96 जार में रखे गए 51 बिसरा और 146 आबकारी अधिनियम से संबंधित माल का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया। न्यायालय और उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed