पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   E-rickshaw driver attacked with a sharp-edged weapon

Roorkee News: ई - रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 03 Jul 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver attacked with a sharp-edged weapon
पुलिस ने चाचा और फुफेरे भाई के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

लक्सर। पारिवारिक विवाद में एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। युवक की पत्नी ने उसके चाचा और फुफेरे भाई पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आध्धर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, नगर के मेन बाजार निवासी महिला प्रीति ने तहरीर देकर बताया कि उनका पति विजय ई - रिक्शा चलाता है। 27 जून की रात को गली में रिक्शा खड़ी करते समय यहां धारदार हथियार लेकर बैठे फुफेेरे भाई अनिकेत निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने विजय को हथियार दिखाकर धमकाया। आरोपी ने कहा कि उसके मामा गोपाल निवासी मेन बाजार लक्सर यानी विजय के चाचा ने उसे मारने के लिए बुलाया है। जान से मारने की बात कहते हुए आरोपी ने धारदार हथियार से विजय पर हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर वह पत्नी मौके पर पहुंची और अपने पति को बचाया। प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed