फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity supply to many villages has been disrupted for three days

Roorkee News: तीन दिन से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 04 Jul 2026 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to many villages has been disrupted for three days
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मंगलौर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजलीघर का बड़ा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। शनिवार तड़के तीन बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हुई। पिछले दो दिनों में भी चंद घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर हो गया है जहां बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे अधिक खराब है। बिजली न होने से पेयजल का संकट भी गहरा गया है। साथ ही पशुपालकों के लिए पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में लिब्बरहेड़ी, भरतपुर, मीरपुर, हरचंदपुर, निजामपुर और नगला चीना प्रमुख हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के राकेश लोहान, विनोद राठी, महावीर राठी, रवि चधरी, रमेश प्रधान, मोरध्वज, शमशेर मलिक, सुरेन्द्र राठी ने बताया कि बिजली न आने से घरों में लगे पंखे और कूलर शो-पीस बन गए हैं। उमस भरी गर्मी में रातें काटना मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन पर भी पड़ा है। बिजली न होने से चारा काटने वाली मशीनें नहीं चल पा रही हैं जिससे पशुओं के लिए चारे की भारी किल्लत हो गई है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी और चारे की समस्या से वे खासे परेशान हैं। एसडीओ अनुभव सैनी का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed