फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity theft was detected in Mahatauli and Makhiyali villages.

Roorkee News: महतौली और मखियाली गांव में पकड़ी बिजली की चोरी

Sun, 09 Aug 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft was detected in Mahatauli and Makhiyali villages.
लक्सर। विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊर्जा निगम की टीम ने लक्सर क्षेत्र के मखियाली और महतौली गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों गांव में 12 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी। विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त कर लिए। विभाग के अवर अभियंता की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-------------
छह दिन बाद बाइक चोर गिरफ्तार
रुड़की। बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशी करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी का वाहन भी बरामद कर लिया है। रुड़की कोतवाली को अशीष त्यागी ने तीन अगस्त को बताया था कि वह रात नौ बजे करीब ढंडेरा में किसी काम से एक दुकान पर सामान लेने गए थे। जब वापस लौटे तो उन्हें बाइक नहीं मिली थी। दो दिन तक वह बाइक की तलाश करते रहे। लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। आठ अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस टीम ने समीर निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर नवीन चौहान, संदीप सेमवाल और प्रदीप भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed