सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmer Ambushed While Irrigating His Field

Roorkee News: खेत में सिंचाई करने गए किसान पर घात लगाकर हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer Ambushed While Irrigating His Field
विज्ञापन
खेत में सिंचाई करने गए किसान सलीम पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार किसान को बचाया। पुलिस ने नामजद अमित, प्रदीप, धर्मा, पहलू व आशीष व पंकज निवासी बहादरपुर डेरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव निवासी सलीम ने तहरीर में बताया कि बहादरपुर डेरा गांव निवासी कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। 25 अप्रैल को शाम करीब सात बजे वह अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। इस बीच यहां पहले से मौजूद आरोपी अमित, प्रदीप, धर्मा, पहलू, आशीष व पंकज निवासी बहादरपुर डेरा ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उनपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed