{"_id":"6a68f6e816036a7bdc0dad1b","slug":"farmers-refuse-to-give-land-for-ganga-expressway-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1029325-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने से किया इन्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी भूमि देने से इन्कार कर दिया है। किसानों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने में असमर्थता जताते हुए दूसरे विकल्प तलाशे जाने की मांग की है।
प्रयागराज से मेरठ तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करते हुए हरिद्वार को इससे जोड़ने की परियोजना प्रस्तावित है। इसपर कार्य चल रहा है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए लक्सर तहसील के भी 12 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना है। सोमवार को क्षेत्र के कई किसान तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वह सभी कृषि कार्य से जुड़े हैं। कृषि ही उनकी आजीविका का साधन है। उनकी कृषि भूमि उपजाऊ है और वर्तमान में भी भूमि पर गन्ना, धान व गेहूं की फसलें उगाई जा रहीं हैं। किसानों ने कहा कि उनकी भूमि उनके व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आजीविका का साधन है।
विज्ञापन
लिहाजा वह अपनी भूमि को एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से गंगा किनारे से एक्सप्रेस-वे निकालने की मांग की। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने किसानों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में भानु सैनी, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मांगेराम, प्रमोद, सुशील, सोमपाल, बबलू, रविंद्र, विशाल, सुरेश, नरेंद्र, योगेश, यशपाल शामिल हैं।