{"_id":"6a6e405ca2cb3f0b060a4bd4","slug":"four-accused-arrested-in-cattle-trader-robbery-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1032453-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशु व्यापारी से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशु व्यापारी से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु व्यापारी की पिटाई कर उससे एक लाख की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस के साथ लूटी गई 80 हजार की रकम बरामद की है। मामले में एक आरोपी युवती को पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था।
भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहचंदी निवासी पशु व्यापारी इमरान 14 जुलाई को न्यामतपुर गांव में भैंस खरीदने के लिए आया था। आरोप है कि गांव से पहले बुलेट बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसकी पिटाई की और उसके पास मौजूद एक लाख की नकदी व उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। इमरान की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस की जांच में एक युवती का नाम सामने आया था।
युवती ने ही इमरान को न्यामतपुर गांव में पशु देखने के लिए भेजा था। 28 जुलाई को पुलिस ने आरोपी युवती कविता उर्फ सरिता निवासी कुआंखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। युवती से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात को आरोपियों के संबंध में जानकारी हाथ लगने पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग - अलग ठिकानों पर दबिश देकर चार आरोपियों सुधांशु उर्फ काका, अनुज व आकाश निवासीगण ग्राम अकौढ़ा खुर्द और वंश निवासी कंकरखाता कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।