फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers raised their voices on issues ranging from sugarcane payments to free electricity

Roorkee News: गन्ना भुगतान से लेकर मुफ्त बिजली तक उठी किसानों की आवाज

Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voices on issues ranging from sugarcane payments to free electricity
क्षेत्र में आयोजित किसान पंचायत में विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में सबसे प्रमुख मुद्दा इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान रहा।
विज्ञापन

मरगूबपुर में आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द भुगतान कराने की मांग की। पंचायत में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध किया और कहा कि इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि इकबालपुर मिल पर किसानों को करीब 130 करोड़ रुपये बकाया है। तहसील में भ्रष्टाचार फैला है बिना लेनदेन के काम कराया मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी लोगों का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। इसके अलावा विभाग की ओर से छापे के नाम पर किसानों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जांच के नाम पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है जिसे बंद किया जाना चाहिए। पंचायत में पुलिस प्रशासन से भी किसानों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने की कार्रवाई बंद करने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर महकार सिंह, धमेंद्र सिंह, मोहम्मद आलम, आकिल हसन, अदनान, नवाज खान, सरदार जसवीर, राजपाल सिंह, सतबीर प्रधान और दुष्यंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed