फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against 18 people for the attack on the village head's brother

Roorkee News: ग्राम प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 18 people for the attack on the village head's brother
पीरपुरा में एक दिन पहले वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर 18 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चुनावी रंजिश में हुए बवाल के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुजफ्फर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका भाई इंतजार कार से दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर उसके भाई का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके भाई पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर परवेज, राशिद, अकील, तौकीर, नदीम, लुकमान, प्रवस, तामरेज, फ़िरोज़, अक़दस, अखलद, अरशद, सारिक, समीर, आयान, अदनान, शोएब, कादिर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed