{"_id":"6a48fb5ff304a63346067a5a","slug":"fir-registered-against-husband-mother-in-law-father-in-law-and-both-sisters-in-law-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1009898-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पति, सास, ससुर और दोनों ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पति, सास, ससुर और दोनों ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लंढौरा की एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और जान से मारने के मामले में पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन रुड़की को दी तहरीर में अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन के आदेश पर पति समेत सास, ससुर और दोनों ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लंढौरा के मोहल्ला किला, निवासी नाजिया की शादी नौ अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी फरीद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था। दंपती की एक आठ माह की बेटी भी है। नाजिया का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
आठ मई 2026 की दोपहर पति फरीद, ससुर शकील, सास रिहाना, ननद इरम और रूबी ने उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नीयत से चाकू और डंडों से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पीड़िता की मां तबस्सुम और रिश्तेदार सारिक मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसको खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो पति फरीद ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और धमकी दी कि जब तक पैसों का इंतजाम नहीं हो जाता वह अपनी बेटी को वापस न लाएं। इतना ही नहीं, पति ने मंगलौर तक उनका पीछा किया और उनसे उसकी मासूम बच्ची छीनने की कोशिश भी की। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन को दी गई तहरीर में फरीद, शकील, रिहाना, इरम और रूबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर महिला हेल्पलाइन के आदेश पर मंगलौर पुलिस ने पति समेत, सास, ससुर और दोनों ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।