{"_id":"6a5e2263e4a7504e6609befd","slug":"fir-registered-against-patients-relatives-for-storming-hospital-vandalism-and-assaulting-staff-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-158243-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट पर मरीज के परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट पर मरीज के परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 20 Jul 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज को अपनी मर्जी से छुट्टी देने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से किया हमला
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
रुड़की। गंगनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर चिल्ड्रन हॉस्पिटल, चावमंडी में अस्पताल के कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया था। अस्पताल के डॉ. संजय गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हुदा निवासी पाडली को 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 जुलाई को मरीज के परिजन उसे तत्काल छुट्टी दिलाने की मांग करने लगे। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि छुट्टी अस्पताल के निर्धारित नियमों के अनुसार ही दी जाएगी। आरोप है कि इस बात से नाराज परिजन कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। डॉक्टर के अनुसार कुछ देर बाद कार सवार हमलावर अस्पताल में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में अस्पताल स्टाफ के सहदाब, अंकित और विशांत घायल हो गए थे। शोर-शराबा होने पर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर गंगनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। डॉ. संजय गर्ग ने बताया कि पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की फुटेज के आधार पर पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।