फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered in connection with the death of bike riders in a road accident

Roorkee News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवारों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with the death of bike riders in a road accident
सड़क दुर्घटना में बाइक सवारों की मौत के मामले में पुलिस ने यूपी-12 नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक के नाम और पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली को पूजा देवी निवासी बहादरपुर खादर लक्सर ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र राजा अपने दोस्त शिवम और जसवीर के साथ बाइक से छह जुलाई को रात करीब 10:45 पर कांवड़ पटरी से गुजर रहे थे। रास्ते में यूपी-12 नंबर के वाहन को चला रहे चालक ने पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पुत्र राजा और जसवीर की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दुर्घटना के बाद पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस ने मृतक बाइक सवार की मां की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed