सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire safety audit in Roorkee reveals shortcomings

Roorkee News: रुड़की में फायर सेफ्टी ऑडिट, मिलीं खामियां

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire safety audit in Roorkee reveals shortcomings
विज्ञापन
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रुड़की क्षेत्र में विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया गया। बुधवार को फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में गुलमोहर अपार्टमेंट और विभिन्न होटल भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान भवनों में लगे अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वारों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इस दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों में कमियां और अनियमितताएं पाईं गईं। संबंधित भवन प्रबंधन को नोटिस जारी कर तय समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने भवन संचालकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed