{"_id":"6a32df1d8783024fb80d952e","slug":"tanker-drivers-strike-at-thithola-hp-depot-roorkee-news-c-5-1-drn1027-998109-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: थिथौला एचपी डिपो पर टैंकर चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: थिथौला एचपी डिपो पर टैंकर चालकों की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थिथौला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) डिपो पर टैंकर चालकों ने कंपनी के कथित सख्त नियमों के विरोध में बुधवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। इसके कारण डिपो से पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो गई है जिसका असर गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी पड़ रहा है।
हड़ताल पर बैठे चालकों का आरोप है कि कंपनी की ओर से लागू किए गए नियम अन्य किसी पेट्रोलियम कंपनी में नहीं है। रात 11 बजे तक टैंकरों की लोडिंग की जाती है जबकि सुबह पांच बजे तक टैंकर को गंतव्य के लिए रवाना करने पर रोक रहती है। दूसरी ओर चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख मार्गों पर कई-कई घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चालकों का कहना है कि जाम में फंसने के बावजूद कंपनी के नियमों के तहत वाहन को सीमित समय तक ही रोका जा सकता है। यदि जीपीएस के माध्यम से वाहन निर्धारित समय से अधिक खड़ा पाया जाता है तो संबंधित टैंकर को 12 दिनों तक लोडिंग से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इससे चालक लगातार मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियों को लेकर भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अपनी मांगों के पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल में प्रवीण शर्मा, रिजवान मलिक, सलमान मलिक, अनीस अहमद, अजीम, इंद्रजीत और ऋतिक कंबोज आदि मौजूद रहे।
चालकों से लगातार वार्ता चल रही है। शांति के साथ समाधान निकाल लिया जाएगा। इसके बाद पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। -मनोज कुमार, प्लांट मैनेजर, एचपीसीएल