सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Smuggler arrested with 44 narcotic injections

Roorkee News: नशे के 44 इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 44 narcotic injections
विज्ञापन
पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुड़कुवाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 44 नशीले इंजेक्शन लीगेसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन) बरामद हुए। इनकी मात्रा 88 मिलीग्राम बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान निवासी मोहल्ला चौहानन, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में सक्रिय कुछ बड़े ड्रग पैडलरों के नामों का भी खुलासा किया है। पुलिस अब इन तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। बरामदगी में एक काले रंग की बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed