सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fog continues to affect long-distance trains, delays many

Roorkee News: कोहरे का असर जारी, देरी से चलीं लंबी दूरी की ट्रेनें, कई स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Fog continues to affect long-distance trains, delays many
विज्ञापन
कोहरे का असर जारी, घंटों की देरी से चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें
Trending Videos

6 घंटों की देरी से चली अवध आसाम एक्सप्रेस

लक्सर। मौसम में आ रहे बदलाव से ट्रेनों के परिचालन में सुधार हुआ है। हालांकि, ट्रेनों के आवागमन पर अभी भी कोहरे का असर पड़ रहा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें अभी भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। रविवार को देहरादून - वाराणसी जनता एक्सप्रेस, अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ - आनंद विहार टर्मिनल डिबूगढ़ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता - अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, पूर्णियाकोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें स्थगित रहीं।



वहीं, डिबू्रगढ़ - लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से चली। , प्रयागराज - अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम - सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 4 - घंटों की देरी से चलीं। जयनगर - अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल, प्रयागराज - अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 3 - 3 घंटे और न्यू जलपाईगुड़ी - आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस 2 - 2 घंटों की देरी से चलीं। लखनऊ - देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस, सूबेदारगंज - देहारादून लिंक एक्सप्रेस, लखनऊ - चंडीगढ़, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लालगढ़ - डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, डिबू्रगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ - लखनऊ एक्सप्रेस, पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, देहरादून - लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें एक - एक घंटे की देरी से चलीं। इसके अलावा देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर, हावड़ा - देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, हरिद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस, जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस, दिल्ली - मुरादाबाद पैसेंजर, अमृतसर - गोरखपुर सुपरफास्ट, दरभंगा - अमृतसर जननायक एक्सप्रेस और ऋषिकेश - चंदौसी पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से लेकर 50 मिनट तक की देरी से गंतव्यों पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed