फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga water level rises; renewed flood fears in riverside villages

Roorkee News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटीय गांवों में फिर बढ़ी बाढ़ की आशंका

Mon, 20 Jul 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises; renewed flood fears in riverside villages
- सोमवार शाम पांच बजे गंगा नदी का जलस्तर 291.70 मीटर दर्ज किया गया
विज्ञापन

खानपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार शाम पांच बजे गंगा नदी का जलस्तर 291.70 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी स्तर 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गंगा किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले हुई भारी बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र की कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी जिससे गन्ना, धान आदि अन्य फसलें अब तक पानी में डूबी हुई है। अब एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, खानपुर, इदरीशपुर और शेरपुर बेला समेत कई गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। ग्रामीण प्रशासन से लगातार निगरानी और समय रहते सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed