सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Herds of monkeys are intruding into fields and causing severe damage to crops

Roorkee News: बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को पहुंचा रहे भारी नुकसान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Herds of monkeys are intruding into fields and causing severe damage to crops
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तेलपुरा सहित आसपास के ग्रामीण इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से बेहद परेशान हैं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि बंदर पॉपुलर के पेड़ों को तोड़कर, आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं गन्ने को जड़ से उखाड़ दे रहे हैं। इसके अलावा मौसमी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलपूरा निवासी सुनील कुमार, संजू सैनी, विपिन कुमार, अरुण चौहान, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद खालिक, ठाकुर कुशल पाल, कंवरपाल चौहान, इनाम अली, कमल चौहान सहित कई ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का खतरा केवल खेतों तक सीमित नहीं है। कई बार बंदरों के झुंड रास्तों पर बैठ जाते हैं जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों में डर का माहौल बना रहता है। बच्चे डर के कारण घंटों रास्ते में रुकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है ताकि किसानों की फसल और आम जनजीवन सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed