फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspections of Dhabas Along Kanwar Yatra Route; Three Food Samples Collected

Roorkee News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों की जांच खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए

Mon, 20 Jul 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Inspections of Dhabas Along Kanwar Yatra Route; Three Food Samples Collected
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वच्छता, सुरक्षित भोजन और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

जांच में मानक पूरे न मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
रुड़की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने रुड़की तहसील में यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के लिए अभियान चलाया। यह अभियान एफडीए प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहा है।

कांवड़ यात्रा का आगाज होने लगा है। वर्तमान में इक्का दुक्का शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। उम्मीद है कि 26 जुलाई के बाद भारी संख्या में शिवभक्तों का सैलाब हरिद्वार से लौटना शुरू कर देगा। सोमवार को निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न ढाबों और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और ताजा भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया। कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखें, श्रद्धालुओं को केवल ताजा और सुरक्षित भोजन परोसें एवं मूल्य सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। साथ ही खाद्य सुरक्षा के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सरसों का तेल, चॉकलेट और फ्रूट जीरा बेवरेज के नमूने लिए गए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (तहसील रुड़की) कपिल देव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed