फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra: Traffic management on the Kuankheda-Laxar route to pose a challenge

कांवड़ यात्रा: कुआंखेड़ा-लक्सर मार्ग पर यातायात संचालन बनेगा चुनौती

Mon, 20 Jul 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Traffic management on the Kuankheda-Laxar route to pose a challenge
बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर छोटे वाहनों को इसी मार्ग से हरिद्वार भेजने की तैयारी
विज्ञापन

-कम चौड़ाई और तीखे मोड़ बढ़ा रहे चिंता
लक्सर। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन नगला इमरती बाईपास मार्ग से लक्सर होते हुए हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के छोटे वाहनों को बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले कुआंखेड़ा मार्ग के जरिए लक्सर नगर होते हुए हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कुआंखेड़ा-लक्सर मार्ग की कम चौड़ाई और कई तीखे मोड़ सुरक्षित यातायात संचालन के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि इस मार्ग का पहले चौड़ीकरण और नवीनीकरण कराया जा चुका है, लेकिन सड़क अब भी अपेक्षाकृत संकरी है। बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर जाम से बचने के लिए प्रशासन पूर्व में भी इसी मार्ग का उपयोग करता रहा है और इस बार भी यही योजना है। हालांकि रुड़की हाईवे से कुआंखेड़ा मोड़, कुआंखेड़ा से पहले का मोड़ और गांव के बाहर स्थित तीव्र मोड़ पर तेज गति से गुजरने वाले वाहनों को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा। मार्ग की कम चौड़ाई के कारण इसका उपयोग केवल वन-वे के रूप में ही संभव माना जा रहा है। वहीं, भुरनी गांव के समीप क्षतिग्रस्त सड़क भी वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन सकती है।


----

कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों के आवागमन को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में वैकल्पिक मार्ग और यातायात प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। - देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed