{"_id":"6a58ce6b4f754fc8fe00b2aa","slug":"man-missing-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1019118-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसकी बाइक पिरान कलियर के कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहंदपुर सेठारी निवासी अंजू ने कलियर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मुकेश कुमार सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोज की तरह ज्वालापुर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही मिला।
बुधवार को परिजन तलाश करते हुए पिरान कलियर पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि मुकेश कुमार की बाइक कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली थी। उसे कलियर पुलिस ने बरामद कर कोतवाली में रखा है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मुकेश कुमार की जल्द तलाश करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।