{"_id":"6a626248fd2f58c1120baae4","slug":"married-woman-dies-six-months-after-love-marriage-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1025342-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रेम विवाह के छह माह बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रेम विवाह के छह माह बाद विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह के छह माह बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रावली महदूद ब्रह्मपुरी, सिडकुल निवासी लव कुमार ने रुड़की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बहन रूपा ने करीब छह माह पहले बेलड़ा गांव निवासी आकाश से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देने लगा। वे रूपा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। 20 जुलाई 2026 की रात रूपा ने फोन कर मारपीट की बात बताई थी। उसने कहा था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। अगले दिन 21 जुलाई 2026 को परिजन बेलड़ा पहुंचे। ससुराल पक्ष रूपा को अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली रुड़की पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। पति आकाश, ससुर विक्रम, सास सुनीता, जेठ विक्की और विकास नामजद हैं। ननद लक्ष्मी, अमित और रॉबिन भी आरोपियों में शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।