{"_id":"6a626377ec70d9830100850a","slug":"motorcyclist-dies-in-accident-commotion-among-the-crowd-at-the-scene-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1025347-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हादसे में बाइक सवार की मौत, घटनास्थल पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हादसे में बाइक सवार की मौत, घटनास्थल पर लोगों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलीखेड़ा मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं बृहस्पतिवार को ट्रक हटाए जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया।
कलालहटी गांव निवासी शिवराज सिंह चौहान इमलीखेड़ा मार्ग पर स्थित अपनी दुकान को देखकर और संचालक से बातचीत कर बुधवार देर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर आगे बढ़े तभी उनकी बाइक सीमेंट से लदे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक को चालक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच बृहस्पतिवार को जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मौके से हटाए जाने की बात लोगों को पता चली तो ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने चालक पर कार्रवाई के बाद ट्रक को घटनास्थल से हटाने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बमुश्किल शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।