{"_id":"6a5f6c84e96b4da72a09bf43","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-truck-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1023196-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर कट के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल युवक बरवाला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं जो पुरकाजी से रुड़की की ओर जा रहे थे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरुकुल नारसन पहुंचाया गया। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में लाने के बावजूद करीब 20 मिनट तक उनका उपचार शुरू नहीं किया गया। घायलों ने कई बार चिकित्सा कर्मियों से इलाज की बात कही लेकिन समय पर उपचार नहीं हो पाया। बाद में डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया।
घटना के बाद सीएचसी गुरुकुल नारसन की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासी रोहित, अनिकेत, सचिन, पंकज और रमेश आदि का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे समय में यदि दुर्घटना के घायलों को भी समय पर इलाज नहीं मिल रहा है तो यह गंभीर विषय है। नारसन सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आचिंतन गर्ग का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।