सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Multipurpose camp organised in Kaliyar, 50 complaints registered

Roorkee News: कलियर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 50 शिकायतें दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose camp organised in Kaliyar, 50 complaints registered
विज्ञापन
लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत कलियर स्थित साबरी गेस्ट हाउस में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।
Trending Videos


शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, पेंशन, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, उद्योग सहित कई विभागों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक रही। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने बताया कि शिविर में पानी, शौचालय, राशन कार्ड, नालों की सफाई, मच्छरों के प्रकोप और प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त न मिलने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोग के सदस्य नफीस अहमद ने कहा कि आज के शिविर में महिलाओं ने बढ-चढकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वरोजगार से संबंधित विषयों को प्राथमिकता से उठाया। एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड से संबंधित थीं उन्होंने संबंधित विभाग से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि अभी साइट बंद है। साइट चलने पर राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नफीस अहमद, एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, आयोग के सचिव जगदीश सिंह रावत, शमा प्रवीन, एडिशनल बीडीओ रुड़की, जेएस राणा, एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्शिता रावत, ईओ कुलदीप सिंह चौहान, सभासद नाजिम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed