फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Murder suspected in the case of the youth swept away by the Ganga's current

Roorkee News: गंगा के बहाव में बहे युवक की हत्या का जताया संदेह

Sat, 04 Jul 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Murder suspected in the case of the youth swept away by the Ganga's current
तीन दिन पहले गंगा के बहाव में लापता हुए युवक राजन के मामले में नया मोड़ आ गया है। राजन के भाई कुलवंत ने उसकी हत्या का संदेह जताया है। उसने घटना के समय राजन के साथ मौजूद गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कुलवंत निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि राजन एक जुलाई की शाम करीब पांच बजे आरोपी सिद्धार्थ, मोहित व अर्जुन निवासीगण ग्राम भट्टीपुर के साथ बाहर गया था। देर रात तक वह वपस नहीं आया। इस बीच युवकों ने उन्हें उसका मोबाइल और बाइक लौटाते हुए बताया कि वह अपने किसी दोस्त के साथ गया है।
विज्ञापन

इसके कारण उस समय सही छानबीन नहीं होने से राजन का कहीं पता नहीं लग सका। बाद में उन्होंने युवकों पर दबाव बनाकर उनसे पूछा तो मोहित उन्हें टांडा भागमल के समीप लेकर गया जहां राजन के कपड़े और चप्पल मिली। उन्होंने बताया कि युवक वहां पानी में डूब गया है। कुलवंत ने राजन की हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। आरोपी युवकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में बहे युवक का सुराग नहीं

लक्सर। तीन दिन पहले गंगा के बहाव में लापता हुए राजन का अब तक पता नहीं लग सका है। चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम और एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है। गंगा में तलाश के क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed