सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mushroom production training begins for the mothers of the house

Roorkee News: भोजन माताओं के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mushroom production training begins for the mothers of the house
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम के तहत राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज में शुरू हुआ प्रशिक्षण
Trending Videos

नारसन। कस्बा स्तिथ राजा महेंद्र प्रताप (पीजी) कॉलेज में सोमवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम के तहत भोजन माताओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, एमडीएम प्रभारी नारसन संदीप कुमार और आईएटीआर के सीईओ अमित उपाध्याय की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हरिद्वार जनपद से 40 भोजन माताएं प्रतिभाग कर रही हैं। कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की मुख्य प्रशिक्षक वैशाली थापा ने प्रथम दिन भोजन माताओं को मशरूम उगाने की विधि सिखाई। उन्होंने मशरूम के औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा करते हुए बताया कि कम लागत और कम जगह में यह स्वरोजगार का एक बेहतरीन विकल्प है। यह प्रशिक्षण अगले तीन दिनों तक प्रयोगात्मक रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर ऋषिपाल, विवेक राठी सहित कॉलेज का स्टाफ और संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed