सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   nti-rabies vaccine reaches hospital, people get relief

Roorkee News: अस्पताल में पहुंची एंटी रेबीज वैक्सीन, लोगों को राहत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
nti-rabies vaccine reaches hospital, people get relief
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर पर एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को यहां कुत्तों के हमले से घायल लोगों को एआरवी के इंजेक्शन लगाए गए। अमर उजाला ने चार और छह अप्रैल के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आमजन को हो रही समस्या की ओर आकर्षित किया था।
Trending Videos




जनपद के अधिकांश अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। लक्सर सीएचसी में रोजाना कुत्तों के हमले से घायल होने 10 से 15 मामले पहुंचते हैं जबकि यहां वैक्सीन की उपलब्धता कम है। बीते सप्ताह से अस्पताल में एआरवी नहीं होने से कुत्तों के हमले से घायल लोगों को बिना इंजेक्शन लगवाए ही लौटना पड़ रहा था। मजबूरन उन्हें निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग को डिमांड भेजने के साथ ही आमजन की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर से भी वैक्सीन की खरीद का प्रयास कर रहा था। बाजार से भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इस बीच बुधवार को विभाग से एआरवी की एक खेप अस्पताल में पहुंच गई। फार्मासिस्ट पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई हैं। एआरवी मिलने पर लोगों के साथ अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

विभाग से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध हुई हैं। बुधवार से अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रहीं हैं। हालांकि अस्पताल में रोजाना आने वाले डॉग बाइट के मामलों के लिहाज से वैक्सीन सीमित ही उपलब्ध हो सकी हैं। -डॉ. सैयद रफी अहमद, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed