सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One accused arrested in Nanheda Anantapur firing case

Roorkee News: नन्हेड़ा अनंतपुर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Nanheda Anantapur firing case
विज्ञापन
ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में वर्चस्व और आपसी गुटबाजी को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
Trending Videos




पांच मार्च को ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश के कारण दो गुटों में टकराव हो गया था। इस दौरान जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग में मोहित नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में कोतवाली भगवानपुर में आरोपी दीपू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस चेकिंग के दौरान ग्राम पुहाना क्षेत्र से सरठेड़ी मार्ग पर घेराबंदी कर वंशराज निवासी ग्राम नन्हेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले और अवैध हथियारों का प्रयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed