सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One Accused Arrested in Rape Case

Roorkee News: दुष्कर्म के मामले में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
One Accused Arrested in Rape Case
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार बाकी दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने रिहान, सजाकत और राशिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुत्री को बिना महिला सिपाही के मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं बार-बार तहरीर बदलवाई गई। मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस बीच एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने लोगों का गुस्सा शांत कराकर 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। खानपुर एसओ गोविंद सिंह ने बताया कि एक आरोपी सजाकत को जोगावाला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त इंस्पेक्टर ने संभाली कुर्सी



नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन होने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर दिग्पाल कोहली को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने निलंबित कर दिया था। शनिवार को इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने कोतवाली में आमद दर्ज कराकर कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed