फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Paddy crop remains yellow even after applying urea

Roorkee News: धान की फसल में यूरिया डालने के बाद भी फसल का रंग पीला

Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop remains yellow even after applying urea
धान की फसल में पहली उर्वरक की खुराक में खाली यूरिया डालने से फसल को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाद डालने के बावजूद भी धान के पौधों का रंग पीला ही बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञ फसल को हरा-भरा रखने के लिए यूरिया के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व डालने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


झबरेड़ा, इकबालपुर और लखनौता क्षेत्र में खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई का काम अंतिम चरण में चल रहा है। बासमती की प्रजातियों की रोपाई क्षेत्र में बीस, 25 दिन पूर्व शुरू कर दी गई थी। 20 दिन पहले रोपाई वाले खेत में पहली खाद डालने का समय अब चल रहा है। कुछ किसान जानकारी के अभाव में पहली खाद के रूप में केवल यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाली यूरिया से किसानों की फसल को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाद डालने के बाद भी फसल का रंग गाढ़ा हरा नहीं बन पाया है। इसको लेकर किसान चिंतित है। कृषि विशेषज्ञ व पूर्व कृषि सहायक विकास अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि धान की फसल में पहली खाद रोपाई के 15 से 25 दिन बाद डाली जाती है। पहली खाद में यूरिया की साथ जिंक सल्फेट, फेरस सल्फेट मैग्नीशियम सल्फेट मिलाकर डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कल्ले ज्यादा फूटेंगे और नतीजतन उत्पादन भी बढ़ जाएगा। धान की फसल में सूक्ष्म पोषक तत्वों की बहुत जरूरत पड़ती है। बासमती धान की फसल में बीमारी जल्दी लगती है। किसानों को बासमती लगे खेतों पर जाकर पौधों की पत्तियों की निगरानी करते रहना चाहिए। शरबती और मोटे धान में बीमारी बहुत कम लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed