फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police nab man accused of raping his grandmother

Roorkee News: नानी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police nab man accused of raping his grandmother
कोतवाली क्षेत्र में नानी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उल्हेड़ा-खेड़ाजट मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के पास से धर दबोचा। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में नानी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पीड़ित परिवार में घटना के बाद से आक्रोश था और पुलिस पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव था। मंगलौर पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उल्हेड़ा-खेड़ाजट मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान एक फैक्टरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि आरोपी शुभम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed