सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police paraded history-sheeters

Roorkee News: पुलिस ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की परेड

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Police paraded history-sheeters
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली भगवानपुर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos




मंगलवार को एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों को थाने तलब किया। कोतवाली परिसर में सभी की शिनाख्त की गई और उनके वर्तमान कार्यों व गतिविधियों की जानकारी ली गई। साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन भी किया गया ताकि उनकी सक्रियता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




परेड के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराध में संलिप्त पाया गया या अपराधियों को संरक्षण देता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी के लिए बीट आरक्षियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed