फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raid conducted following a tip-off about meat sales; two motorcycles seized

Roorkee News: मांस बेचने की सूचना पर छापा, दो बाइक बरामद

Wed, 05 Aug 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Raid conducted following a tip-off about meat sales; two motorcycles seized
मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला टोली में अवैध रूप से भैंस का वध कर मीट बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापे मारे। कार्रवाई की भनक लगते ही कटान कर रहे आरोपी मौके से मीट और अन्य सामान सहित फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि मोहल्ला टोली में कुछ लोग अवैध रूप से भैंस का कटान कर रहे हैं और बाजार में मीट बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी तरफ आते देख आरोपियों में खलबली मच गई। संकरी गलियों का फायदा उठाकर आरोपी मांस और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली जहां से आरोपियों की दो बाइक लावारिस हालत में बरामद हुईं। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed