फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Krishna Saini won the silver medal at the CBSE North Zone Boxing Championship

Roorkee News: सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कृष्णा सैनी ने जीता रजत पदक

Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Krishna Saini won the silver medal at the CBSE North Zone Boxing Championship
सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा (हरिद्वार) के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के बीच हुए मुकाबलों में कृष्णा सैनी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कृष्णा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल ने कहा कि कृष्णा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना छात्र और विद्यालय दोनों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed