{"_id":"6a73828431119474940dd23b","slug":"youth-beaten-up-after-arriving-to-meet-minor-girlfriend-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1035595-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे पकड़कर पीट दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसी गांव की किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। किशोरी के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों को देखकर युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़कर पीटा गया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, मामले को लेकर भिक्कमपुर पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।