फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against three individuals in the Madhopur assault case

Roorkee News: माधोपुर मारपीट प्रकरण में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals in the Madhopur assault case
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधोपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर पहले ही कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं दूसरे पक्ष के गुलसनव्वर ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने बुधवार को गुलसनव्वर की तहरीर के आधार पर आशु, साहिल और असलम निवासी माधोपुर, कोतवाली गंगनहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed