{"_id":"6a737d81dfa972223e0f7d34","slug":"pedestrian-and-biker-kanwariyas-clash-seriously-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1035589-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पैदल और बाइक सवार कांवड़िये भिड़े, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पैदल और बाइक सवार कांवड़िये भिड़े, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन तिराहे के पास जल लेकर जा रहे एक पैदल कांवड़िया और बाइक सवार यात्रियों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। मौ घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक न होने पर वार्ड बॉय ने ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विजय नगर, गाजियाबाद निवासी संजीव यादव पैदल जल लेकर लौट रहे थे। वहीं, शाहदरा दिल्ली निवासी रवि पांचाल बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दोनों नारसन तिराहे पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर उनकी आपस में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है।