फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One accused arrested in shooting incident; three absconding

Roorkee News: फायरिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 06 Aug 2026 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in shooting incident; three absconding
पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन बदमाशों की तलाश जारी है। वारदात में शामिल तमंचे अभी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर ढंडेरा निवासी रविंद्र बिष्ट ने पुलिस को तीन अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि वह मोहनपुरा ओवरब्रिज के पास आर-आर पिज्जा नाम से रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। आरोप है कि शाम में पांच-छह युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और चीज पिज्जा का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर पूरा होने के बाद जब उनसे भुगतान मांगा गया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान एक युवक ने देसी तमंचे से फायरिंग कर दी थी। संचालक का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह पेड़ की आड़ लेकर अपनी जान बचाई थी। फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश, विशाल, गब्बर और शिवा निवासी गोलभट्टा मोहनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद विशाल निवासी गोलभट्टा को बिना हथियार के गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट की पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed