फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rain caused a power outage for 10 hours due to a fault in the power line

Roorkee News: बारिश से लाइन में फॉल्ट, 10 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rain caused a power outage for 10 hours due to a fault in the power line
मंगलवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से भट्टीपुर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में तकनीकी फॉल्ट आ गया। इससे सुल्तानपुर समेत दस से अधिक गांवों की बिजली करीब 10 घंटे तक बाधित रही। सुबह सात बजे गुल हुई आपूर्ति शाम करीब पांच बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

भट्टीपुर उपकेंद्र से सुल्तानपुर, मोहम्मदपुर कुन्हारी, टांडा महतोली, निहेंदपुर, टिक्कमपुर, इस्माइलपुर, जीवरहेड़ी, पचेवली सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण संजय कुमार, दिनेश, पवन कुमार, राजवीर सिंह, जय सिंह, नरेश, चंद्रपाल और राकेश कुमार ने बरसात के मौसम में विद्युत लाइनों के नियमित रखरखाव व स्थायी समाधान की मांग की। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने बारिश के बीच लाइन का निरीक्षण कर कई घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट दूर किया। अवर अभियंता (जेई) पवन सक्सेना ने बताया कि भारी बारिश के कारण 33 केवी लाइन में खराबी आई थी जिसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed