सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Revolutionaries were remembered with patriotic songs dedicated to them

Roorkee News: देशभक्ति से ओतप्रोत क्रांतिकारियों को समर्पित गीतों से किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Revolutionaries were remembered with patriotic songs dedicated to them
विज्ञापन
शहीदी दिवस के अवसर पर सुनहरा रोड स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Trending Videos

रुड़की। शहीदी दिवस के अवसर पर सुनहरा रोड स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष शहीद स्मारक स्थल पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रुड़की ने श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य सुनील शास्त्री व ऋषिपाल सैनी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ जिसमें डॉ. निशांत वर्मा, दीक्षा वर्मा एवं सुधीर चौधरी व सुमन चौधरी यजमान रहे। यज्ञ के बाद आर्यजनों, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ओ३म ध्वज का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने किया। इस दौरान भजनोपदेशक मनिता आर्या, गौतम, चेतराम, बलजौर और सुंदर लाल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत क्रांतिकारियों को समर्पित गीत प्रस्तुत किए गए। आर्य विद्वान दिव्य प्रकाश ने भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल और स्वामी श्रद्धानंद के वैचारिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल एवं युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने भजनोपदेशकों एवं आर्यजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राम सिंह सैनी, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, एडवोकेट नवीन जैन, नीरज सैनी, पप्पू कश्यप, रोमा सैनी, जल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed