{"_id":"6a47afd6f4ba75b8b30dec09","slug":"roorkee-city-sports-complex-to-be-operated-on-the-haridwar-model-tender-process-initiated-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-157504-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हरिद्वार मॉडल पर संचालित होगा रुड़की सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हरिद्वार मॉडल पर संचालित होगा रुड़की सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Fri, 03 Jul 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर -
हरिद्वार मॉडल पर संचालित होगा रुड़की सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टेंडर प्रक्रिया शुरूजिम-बैडमिंटन के लिए देनी पड़ सकती है 16-16 हजार सालाना फीस
सदस्यता के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश, निजी एजेंसी संभालेगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
अंकित गर्ग
रुड़की। रुड़की सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन हरिद्वार मॉडल की तर्ज पर होगा। अनुभव को देखते हुए वहां का जिम्मा संभाल रही कंपनी ही इसका संचालन करेगी। इसके लिए एचआरडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के साथ ही हरिद्वार की तर्ज पर ही शुल्क निर्धारित किया जाता है तो रुड़कीवासियों को जिम और बैडमिंटन की सुविधा के लिए सालाना 32 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी शुल्क निर्धारण पर विचार चल रहा है।
बता दें कि हरिद्वार में पहले से पांच मंजिला सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स संचालित किया जा रहा है, जहां जिम और बैडमिंटन कोर्ट के लिए अलग-अलग वार्षिक सदस्यता शुल्क निर्धारित है। इसी मॉडल के आधार पर रुड़की में भी जिम और बैडमिंटन कोर्ट की सालाना फीस करीब 16-16 हजार रुपये तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि यह शुल्क लागू होता है तो खेल सुविधाओं का लाभ उठाना आम नागरिकों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपेक्षाकृत महंगा साबित हो सकता है। खासकर युवा खिलाड़ियों और छात्रों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
जिम और बैडमिंटन कोर्ट का संचालन अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा, ताकि सदस्यों को निर्धारित समय के अनुसार सुविधाओं का लाभ मिल सके। इससे भीड़ प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग में मदद मिलेगी। हालांकि, खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि शुल्क संरचना अधिक रखी गई तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ी इन सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में अब सभी की निगाह एचआरडीए की अंतिम संचालन नीति और शुल्क निर्धारण पर टिकी हैं। एचआरडीए सचिव प्रत्युष सिंह ने बताया अनुभव को देखते हुए फिलहाल हरिद्वार के कांप्लेक्स का संचालन कर रही कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जल्द ही सदस्यता शुल्क जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कंपनी की होगी सुरक्षा एजेंसी, सदस्यों को ही मिलेगा प्रवेश
प्रस्तावित संचालन व्यवस्था के तहत कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संचालन करने वाली कंपनी के पास रहेगी। परिसर में कंपनी के निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, केवल वार्षिक सदस्यता लेने वाले लोगों को ही नियमित प्रवेश की अनुमति मिलेगी।