फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Depot bus crashes; windshield shattered, major accident averted

Roorkee News: रुड़की डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त, अगला शीशा टूटा, बड़ा हादसा बचा

Fri, 03 Jul 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Depot bus crashes; windshield shattered, major accident averted
देहरादून रवाना होने से पहले सामने खड़ी बस से टकराई, संचालन हुआ प्रभावित
विज्ञापन

शीशा बदलने तक टैक्सी स्टैंड के पास खड़ी रही बस, जांच में जुटा परिवहन विभाग
रुड़की। रुड़की डिपो की एक बस शुक्रवार सुबह देहरादून के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होने की तैयारी में थी। इसी दौरान बस को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने के समय अचानक वह सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में कोई यात्री या कर्मचारी घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा बच गया। सुबह करीब आठ बजे रुड़की डिपो की बस परिसर से बाहर खड़ी थी। यात्रियों को देहरादून लेकर जाने की तैयारी थी। इस बीच बस एक दूसरे बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस का संचालन रोक दिया गया। क्षतिग्रस्त शीशे के कारण बस को टैक्सी स्टैंड के पास कई घंटे तक खड़ा रखा गया। शीशा बदलने की व्यवस्था होने तक बस को सेवा में शामिल नहीं किया गया जिससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रुड़की डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि बस को स्टार्ट करने के बाद ब्रेक लगाने के दौरान अचानक यह हादसा हुआ, जिससे आगे का शीशा टूट गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस का संचालन रोक दिया गया है। शीशा बदलने के बाद ही बस को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। सहारनपुर या मुजफ्फरनगर से बस का शीशा बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed