फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scholarship competition for budding athletes begins in Narsan

Roorkee News: नारसन में उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता शुरू

Tue, 21 Jul 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Scholarship competition for budding athletes begins in Narsan
राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर के निर्देश और ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के समन्वय में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। प्रतियोगिता में लाठरदेवा हूण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदुमपुर, लखनौता, गाधारोणा, मुंडलाना, ढंडेरा और लिब्बरहेड़ी की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगियों का शारीरिक परीक्षण 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, मेडिसिन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ और 6×10 शटल रन इवेंट के माध्यम से किया गया। पायल, अरुणा, सोनाक्षी, अनुष्का, रितिका, जोया, दिव्यांशी, प्रेरणा, आयुषी और जाह्नवी आदि ने कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान संजीव कुमार राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, सौरभ कुमार, अरविंद चौधरी, संदीप भारद्वाज, अंशु अग्रवाल, राजकुमार, कुलदीप मलिक और प्रमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed