सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SDM Takes to the Streets with a JCB to Remove Encroachments

Roorkee News: अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे एसडीएम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
SDM Takes to the Streets with a JCB to Remove Encroachments
लक्सर में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम अरुण कुमार शुक्ला - संवाद 
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला शनिवार को जेसीबी लेकर स्वयं सड़क पर उतरे। प्रशासनिक टीम ने नगर के गोवर्धनपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग और मेन बाजार में सड़क पर अतिक्रमण हटाते हुए यहां लगे खोखे, स्टॉल जब्त कर लिए। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह में स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की मोहलत देते हुए एक सप्ताह बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने और जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Trending Videos




व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एसडीएम से मिले थे। इस दौरान हाईवे और आरओबी के नीचे लगाए गए स्टॉल और खोखे आदि जब्त किए गए। प्रशासन की कार्रवाई पर सड़कों पर फड़, रेहड़ी आदि लगाने वाले लोग इधर-उधर हो गए। कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिसबल की मौजूदगी में उनकी एक नहीं चली। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों से भी वार्ता की। अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए एसडीएम ने एक सप्ताह के बाद दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं व्यापारियों ने लक्सर - पुरकाजी हाईवे पर आरओबी से उतरते ही बने डिवाइडर से सड़क हादसे होने को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को अवगत कराते हुए डिवाइडर हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed