{"_id":"69c14f0da38913b91c0491bd","slug":"shopkeeper-attacked-with-the-butt-of-a-pistol-fir-filed-against-four-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152624-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दुकानदार पर तमंचे की बट से किया हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दुकानदार पर तमंचे की बट से किया हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था पीड़ित
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार पर तमंचे की बट से हमला करने के मामले में तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रामपुर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी यासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च की रात वह पश्चिमी अंबर तालाब स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर चुंगी के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने पीछे से तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दानिश उर्फ पाडा, अनस निवासी रामपुर, अशरफ निवासी इब्राहिमपुर एवं एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos