{"_id":"69bbdc959c1c56b7870ed8b4","slug":"six-accused-have-been-charged-in-connection-with-the-shooting-of-a-student-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-152424-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्र पर फायरिंग के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्र पर फायरिंग के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमले का आरोप
लक्सर। ममेरे भाई संग परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद छह युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को परीक्षा के बाद बसेड़ी मार्ग स्थित एक विद्यालय के बाहर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। मामले में नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी कमल नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि दोपहर करीब 5 बजे उनका पुत्र और भांजा दोनों बसेड़ी मार्ग स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले। तभी यहां मौजूद छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके भांजे पर तमंचे से गोली चला दी जिसमें वह बाल - बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके बेटे और भांजे की पिटाई की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नामजद छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
पहले से चल रहा है विवाद
लक्सर। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवकों को छात्रों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले परिजन की मौजूदगी में उनके बीच समझौता भी कराया गया था, लेकिन उनके बीच का विवाद सुलझ नहीं सका। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में घटना की असल वजह सामने आएगी।
Trending Videos