फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Staged a protest over non-receipt of salary for four months

Roorkee News: चार माह से वेतन न मिलने पर दिया धरना

Fri, 17 Jul 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Staged a protest over non-receipt of salary for four months
कस्बे के बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दोबारा काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन 19 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन भुगतान के लिए कर्मचारियों ने बिजलीघर परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान एक कर्मचारी युवराज ने बताया कि करीब दो माह पहले विद्युत पोल पर कार्य करते समय वह लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उसे रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवराज का आरोप है कि हादसे के बाद भी ठेकेदार ने उपचार या आर्थिक सहायता के लिए कोई सहयोग नहीं किया जिससे उसकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी खराब है और ऊपर से तनख्वाह न मिलने से स्थिति गंभीर है। मौके पर पहुंचे एसडीओ गुलशन बुलानी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि शुक्रवार शाम तक एक माह का वेतन उनके खातों में भेज दिया जाएगा। शेष बकाया का भुगतान दस दिनों के भीतर करा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। संस्तुति मिलने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामकिशन, सलीम, गालिब, नदीम, सुमित, विजयपाल, सचिन, रामबीर, विजय और युवराज सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed